Thursday, August 29, 2013

मोतिहारी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन दूसरे दलों के नेताओं ने रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की



बिहार में लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन के पहले चरण में मोतिहारी में आयोजित सम्मेलन में दूसरे दलों के नेताओं ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद सहित राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता मौजूद थे।
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जंगल राज के विकल्प में नीतीश सरकार को सत्तासीन किया था, पर अफसोस आज सूबे में जालिम राज कायम है। मोतिहारी के स्थानीय नगर भवन के मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के किसानों व नौजवानों की स्थिति नहीं सुधरेगी, तबतक यहां के विकास की बातें करनी बेमानी होगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। प्रदेश के मान-सम्मान के लिए उन्होंने ऊपरी सदन की कुर्सी छोड़ी और वे प्रदेश की जनता के साथ कभी धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने कहा कि राज्य में नीति व सिद्धांतों की राजनीति मृतप्राय हो चुकी है। नीतीश और लालू प्रसाद दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं का तिरस्कार किया और भगोड़ों की जमाअत अपने आसपास जमा कर ली है। पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष विज्ञान स्वरुप सिंह, पार्टी के प्रधान महासचिव शंभू कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम रजा, युवा रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. नूर हसन आजाद, दलित-महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्यानंद राम, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, शिवहर के जिलाध्यक्ष दीनबंधु सिंह, विजय कुशवाहा,  मदन लाल चौधरी, राजेश्वर सिंह, रतन पटेल, विनोद चौधरी,  जयजाति यादव, प्रमोद सिंह, मंगल प्रसाद, दुर्गेश सिंह, केशव कुमार, संजीत सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा ने की।
इस मौके पर विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें दिलीप कुशवाहा, दिनेश पाठक, प्रतिमा कुमारी शाही, बबिता सिंह, डा. इम्तयाज आलम, डा. युनूस कुरैशी, विनोद राम सहित दो दर्जन नेता प्रमुख हैं।
इससे पहले डुमरियाघाट और संग्रामपुर में उपेंद्र कुशवाहा और डा अरुण कुमार का मोतीहारी जाने के क्रम में पार्टी के युवा नेता दिलीप सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में धनगढ़हां चौक पर फूल-माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रणधीर मिश्र, चुन्नू मिश्र, सत्येन्द्र सिंह, पप्पु कुमार, शैलेश कुशवाहा, अरविंद यादव मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment