Thursday, August 29, 2013

मोतिहारी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन दूसरे दलों के नेताओं ने रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की



बिहार में लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन के पहले चरण में मोतिहारी में आयोजित सम्मेलन में दूसरे दलों के नेताओं ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद सहित राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता मौजूद थे।
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जंगल राज के विकल्प में नीतीश सरकार को सत्तासीन किया था, पर अफसोस आज सूबे में जालिम राज कायम है। मोतिहारी के स्थानीय नगर भवन के मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के किसानों व नौजवानों की स्थिति नहीं सुधरेगी, तबतक यहां के विकास की बातें करनी बेमानी होगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। प्रदेश के मान-सम्मान के लिए उन्होंने ऊपरी सदन की कुर्सी छोड़ी और वे प्रदेश की जनता के साथ कभी धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने कहा कि राज्य में नीति व सिद्धांतों की राजनीति मृतप्राय हो चुकी है। नीतीश और लालू प्रसाद दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं का तिरस्कार किया और भगोड़ों की जमाअत अपने आसपास जमा कर ली है। पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष विज्ञान स्वरुप सिंह, पार्टी के प्रधान महासचिव शंभू कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम रजा, युवा रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. नूर हसन आजाद, दलित-महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्यानंद राम, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, शिवहर के जिलाध्यक्ष दीनबंधु सिंह, विजय कुशवाहा,  मदन लाल चौधरी, राजेश्वर सिंह, रतन पटेल, विनोद चौधरी,  जयजाति यादव, प्रमोद सिंह, मंगल प्रसाद, दुर्गेश सिंह, केशव कुमार, संजीत सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा ने की।
इस मौके पर विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें दिलीप कुशवाहा, दिनेश पाठक, प्रतिमा कुमारी शाही, बबिता सिंह, डा. इम्तयाज आलम, डा. युनूस कुरैशी, विनोद राम सहित दो दर्जन नेता प्रमुख हैं।
इससे पहले डुमरियाघाट और संग्रामपुर में उपेंद्र कुशवाहा और डा अरुण कुमार का मोतीहारी जाने के क्रम में पार्टी के युवा नेता दिलीप सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में धनगढ़हां चौक पर फूल-माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रणधीर मिश्र, चुन्नू मिश्र, सत्येन्द्र सिंह, पप्पु कुमार, शैलेश कुशवाहा, अरविंद यादव मौजूद थे।

सीवान में कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश सरकार की नाकामियों को उजागर किया उपेंद्र कुशवाहा व अरुण कुमार ने



 सीवान में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद उपेद्र कुशवाहा और प्रदेश और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद डा अरुण कुमार ने नीतीश सरकार की खामियों को उजागर करते हुए लोगों से कहा कि रालोसपा का गठन एक बेहतर विकल्प देने के लिए किया गया है। दोनों नेताओं ने कहा कि जिस जंगल राज को खत्म करने के लिए नीतीश कुमार को आगे कर हमने समता पार्टी का गठन किया था, उन्हीं नीतीश कुमार के राज में हालत और बदतर हो गई है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार पिछड़ा नेतृत्व को देश में पनपने देना नहीं चाहते हैं। इसीलिए पिछड़े जमात से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने देना नहीं चाहते हैं। टाउन हाल में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश का वतर्मान तथाकथित समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष चेहरा बिहार की जनता को धोखा देने के लिए है। उन्होंने कहा कि जंगलराज के विकल्प के रूप में इन्हें नेता बनाया गया था। लेकिन आज इनके साथ जंगलराज में उत्पात करने वालों की टोली आ गई है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पार्टी के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में विचारों की राजनीति स्व. जनननायक कर्पूरी ठाकुर व स्व. कपिलदेव बाबू के बाद मृतप्राय है। उन्होंने कहा कि बड़ी उम्मीद से बिहार की सत्ता पर नीतीश कुमार को स्थापित किया गया था। लेकिन सत्ता में उन्होंने मूल्यों को ताक पर रख दिया है। सम्मेलन को पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर आजाद, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, उदयभान,ने भी संबोधित किया। सम्मलेन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाहा ने की। संचालन अमरेश कुशवाहा ने किया। इस मौके पर नंदजी राम, विद्या भगत, हीरालाल कुशवाहा, रामाशंकर प्रसाद सहित बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Thursday, August 22, 2013

गया में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश सरकार की खामियों को उजागर किया

 


गया के धर्मसभा भवन में 18 अगस्त को राष्ट्रय लोक समता पार्टी के लोकसभा क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण कुमार सहित दूसरे नेताओं ने किसान व गरीब बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सूबे की सरकार को समाप्त करने के लिए पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के द्वारा नीति निर्धारित की गई है। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, वेतन विसंगति, खाद्य, बीज के बढ़ते दामों सहित किसानों की समस्या का जिक्र करते हुए इस पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार किसानों के हित वाली तिलैया ढाढर परियोजना का काम पूरा न करके भवन पुननिर्माण का कार्य कर रही है। उन्होंने इसके पीछे कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें सरकार के लोगों को भारी 'रकम' मिलती है। उन्होंने शिक्षा की व्यवस्था को आम आदमी तक सुलभ कराने की बात कही। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विकास की योजनाओं के लिए 17 सूत्री प्रस्ताव पेश किया। सम्मेलन को पार्टी के उक्त वरिष्ठ नेताओं के अलावा वरष्ठि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार, शमीम रजा, अभियान समिति के अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप सिंह, प्रदेश के प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा, युवा रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, तारणी प्रसाद, सुमन पटेल, राजेश यादव, सरफराज अहमद, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, प्रदेश सचिव अजीत यादव, रंजन पासवान, परमेन्द्र ठाकुर, जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश, जिला युवा अध्यक्ष शंभु सिंह सहित प्रदेश तथा जिले के नेता व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Sunday, August 4, 2013

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का अभियान शुरू

राष्ट्रीय लोक  समता पार्टी  बिहार की नितीश सरकार को सत्ता से
बेदखल  करने  के लिए कृतसंकल्प है।  बिहार  की नितीश सरकार हर मोर्चे पर फ़ैल है। बिहार की जनता इस निरकुंश और सुशासन का ढोल पीटने वाली सरकार से उब चुकी है. राष्ट्र्यीय लोक समता पार्टी बिहार में विकल्प देने में सक्षम है राष्ट्र्यीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्त्ता सम्मलेन में वक्ताओं की  उभर कर सामने  आयी.. पार्टी ने हाजीपुर संसदीय सीट से कार्यकर्त्ता सम्मलेन का शुभारम्भ किय. पहले चरण में १५ लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है. हाजीपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार,वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर आज़ाद, राष्ट्रीय [अध्यक्ष  लुतुफुर रहमान,  राष्ट्रीय ,महासचिव सह प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक,विधानपार्षद संजीव श्याम   प्रदेश  अभियान समिति के अध्यक्ष विज्ञानं स्वरुप सिंह के अलावा प्रदेश और जिला के नेताओं से संबोधित किया 
श्री कुशवाहा और डॉ कुमार सहित दुसरे नेताओं का ज़ोरदार  स्वागत हुआ और सैकड़ों की तादाद में मोटरसाइकिल सवारों के काफिले के बीच नेता सभास्थल तक पहुंचे