Thursday, August 29, 2013

सीवान में कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश सरकार की नाकामियों को उजागर किया उपेंद्र कुशवाहा व अरुण कुमार ने



 सीवान में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद उपेद्र कुशवाहा और प्रदेश और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद डा अरुण कुमार ने नीतीश सरकार की खामियों को उजागर करते हुए लोगों से कहा कि रालोसपा का गठन एक बेहतर विकल्प देने के लिए किया गया है। दोनों नेताओं ने कहा कि जिस जंगल राज को खत्म करने के लिए नीतीश कुमार को आगे कर हमने समता पार्टी का गठन किया था, उन्हीं नीतीश कुमार के राज में हालत और बदतर हो गई है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार पिछड़ा नेतृत्व को देश में पनपने देना नहीं चाहते हैं। इसीलिए पिछड़े जमात से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने देना नहीं चाहते हैं। टाउन हाल में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश का वतर्मान तथाकथित समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष चेहरा बिहार की जनता को धोखा देने के लिए है। उन्होंने कहा कि जंगलराज के विकल्प के रूप में इन्हें नेता बनाया गया था। लेकिन आज इनके साथ जंगलराज में उत्पात करने वालों की टोली आ गई है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पार्टी के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में विचारों की राजनीति स्व. जनननायक कर्पूरी ठाकुर व स्व. कपिलदेव बाबू के बाद मृतप्राय है। उन्होंने कहा कि बड़ी उम्मीद से बिहार की सत्ता पर नीतीश कुमार को स्थापित किया गया था। लेकिन सत्ता में उन्होंने मूल्यों को ताक पर रख दिया है। सम्मेलन को पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर आजाद, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, उदयभान,ने भी संबोधित किया। सम्मलेन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाहा ने की। संचालन अमरेश कुशवाहा ने किया। इस मौके पर नंदजी राम, विद्या भगत, हीरालाल कुशवाहा, रामाशंकर प्रसाद सहित बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment