Thursday, August 22, 2013

गया में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश सरकार की खामियों को उजागर किया

 


गया के धर्मसभा भवन में 18 अगस्त को राष्ट्रय लोक समता पार्टी के लोकसभा क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण कुमार सहित दूसरे नेताओं ने किसान व गरीब बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सूबे की सरकार को समाप्त करने के लिए पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के द्वारा नीति निर्धारित की गई है। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, वेतन विसंगति, खाद्य, बीज के बढ़ते दामों सहित किसानों की समस्या का जिक्र करते हुए इस पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार किसानों के हित वाली तिलैया ढाढर परियोजना का काम पूरा न करके भवन पुननिर्माण का कार्य कर रही है। उन्होंने इसके पीछे कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें सरकार के लोगों को भारी 'रकम' मिलती है। उन्होंने शिक्षा की व्यवस्था को आम आदमी तक सुलभ कराने की बात कही। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विकास की योजनाओं के लिए 17 सूत्री प्रस्ताव पेश किया। सम्मेलन को पार्टी के उक्त वरिष्ठ नेताओं के अलावा वरष्ठि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार, शमीम रजा, अभियान समिति के अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप सिंह, प्रदेश के प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा, युवा रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, तारणी प्रसाद, सुमन पटेल, राजेश यादव, सरफराज अहमद, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, प्रदेश सचिव अजीत यादव, रंजन पासवान, परमेन्द्र ठाकुर, जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश, जिला युवा अध्यक्ष शंभु सिंह सहित प्रदेश तथा जिले के नेता व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment