Saturday, July 27, 2013

लोक समता पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

बांका : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने मशरक मिड डे मील घटना के विरोध में बुधवार को काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही समाहरणालय पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष डॉ.विनय प्रसाद व मीडिया प्रभारी सुनील कृष्णज ने बताया कि राजगीर चिंतन शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर यह आंदोलन किया गया। सितंबर महीने के पहले सप्ताह में पार्टी का जिला सम्मेलन बांका में होगा। इसकी तैयारी के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। आंदोलन में मुनीलाल कुशवाहा, कैलाश कामती, शिवशंकर पंजियारा, विमला देवी, सुरेश रजक, बालगोविंद मडल, पंकज कापरी, दशरथ वर्मा, राजीव पंजियारा, नाबीव हुसैन आदि शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment