Saturday, July 27, 2013

सूबे में 25 लाख सदस्य बनायेगा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अगले तीन महीनों में सूबे में 25 लाख सदस्य बनायेगा। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने रविवार को वीरचंद पटेल पथ स्थित शहीद सूरज नारायण सिंह स्मारक भवन में उनके शहादत दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करने के दौरान की।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष डा.अरूण कुमार ने स्मारक भवन में शिविर लगाकर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस तरह के शिविर सभी जिला मुख्यालयों में लगाए गए। श्री कुशवाहा ने प्रत्येक जिला में कम से कम 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। दावा किया कि नौजवान, महिला, अल्पसंख्यक व दलित समुदाय के लोग पूरी गर्मजोशी से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस शिविर में 10 हजार लोगों के सदस्यता ग्रहण करने का दावा पार्टी की तरफ से किया गया है। मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रो.अभयानंद, कोषाध्यक्ष तारिणी प्रसाद सिंह,  पूर्व मंत्री लुतफुर रहमान, शिव कुमार सिंह, शमीम रजा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव,
पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अगले तीन महीनों में सूबे में 25 लाख सदस्य बनायेगा। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने रविवार को वीरचंद पटेल पथ स्थित शहीद सूरज नारायण सिंह स्मारक भवन में उनके शहादत दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करने के दौरान की।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष डा.अरूण कुमार ने स्मारक भवन में शिविर लगाकर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस तरह के शिविर सभी जिला मुख्यालयों में लगाए गए। श्री कुशवाहा ने प्रत्येक जिला में कम से कम 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। दावा किया कि नौजवान, महिला, अल्पसंख्यक व दलित समुदाय के लोग पूरी गर्मजोशी से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस शिविर में 10 हजार लोगों के सदस्यता ग्रहण करने का दावा पार्टी की तरफ से किया गया है।
मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रो.अभयानंद, कोषाध्यक्ष तारिणी प्रसाद सिंह, संजय वर्मा, पूर्व मंत्री लुतफुर रहमान, शिव कुमार सिंह, शमीम रजा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव,
रेणु कुमारी सिन्हा, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थीं।
मौजूद थीं।

No comments:

Post a Comment